फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन, कालागढ़ के जंगलों में लगी आग पर काबू

Mon, 02 May 2016 07:48 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग बुझाकर लौटते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कई दिनों से धधक रहे लैंसडौन और कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। शासन के निर्देश पर जंगलों की आग बुझाने के लिए पुलिस टीमें अलर्ट कर दी गई हैं। कालागढ़ के जंगलों में आग बुझाने में वन विभाग के साथ पीआरडी और पुलिस के जवानों की अहम भूमिका रही है। कोटद्वार में भी वन विभाग की मदद के लिए पुलिस की टीम अलर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. कोकोरोसे ने बताया कि छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कार्बेट टाइगर रिजर्व में आग पर काबू पा लिया गया है। सैटेलाइट से लिए गए चित्रों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। बताया कि दो दिन से जंगल में आग की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। कालागढ़ के थानाध्यक्ष विवेक राठी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई है। मैदान रेंज में लगी आग पूरी तरह बुझा दी गई है। जंगलों में आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लैंसडौन वन प्रभाग में भी सोमवार का दिन राहत भरा रहा। डिवीजन में आग की कोई नई घटना दर्ज नहीं की गई। लैंसडौन के डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी के अनुसार इस फायर सीजन में 24 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें करीब चालीस हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित है।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट घोषित
कोटद्वार/कालागढ़। फायर सीजन का फायदा उठाकर शिकारी जंगलों में न घुस जाएं, इसके लिए वन विभाग ने विशेष गश्ती दल गठित कर रवाना कर दिए हैं। कालागढ़ के डीएफओ कोकोरोसे के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी समेत पूरे क्षेत्र में सशस्त्र गश्ती दल रवाना कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें