फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन-देहरादून रोडवेज 12 दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी लैंसडौन से देहरादून के लिए चलने वाली बस सेवा 12 से बंद पड़ी है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। रोडवेज की यह बस सेवा कोटद्वार से ही देहरादून के लिए संचालित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक संजय कन्नौजिया, हितेश शर्मा का कहना है कि गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर और पर्यटन नगरी होने के कारण देहरादून-लैंसडौन बस सेवा को पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के कार्यकाल में वर्ष 2007 में दोबारा चालू करवाया गया था। बस बंद होने से सबसे अधिक सैनिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कई सैनिकों के परिवार और बच्चे देहरादून में रह रहे हैं। बस बंद होने से क्षेत्रीय लोगों के सामने देहरादून के लिए सीधी बस सेवा न होने से दिक्कत पैदा हो गई है। विधायक दिलीव रावत ने बताया कि वे इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक से बात कर समस्या हल करने को कहा। रोडवेज डिपो कोटद्वार के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित का कहना है कि हरिद्वार में कांवड़ के चलते बस जाम में फंस रही है, जिससे बस सेवा को फिलहाल कोटद्वार तक ही चलाया जा रहा है। कांवड़ के बाद फिर से इसे लैंसडौन के लिए चला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें