कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दुगड्डा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले जीआईसी कुंभीचौड़, मटियाली, सुखरो व जीजीआईसी कोटद्वार ने जीते। इस मौके पर खो-खो और वॉलीबाल के लीग मैच भी खेले गए।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबले में जीआईसी कुंभीचौड़ ने जीआईसी कोटद्वार को 1-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी सुखरो ने जीआईसी कोटद्वार को 1-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी मटियाली ने इंटर कालेज कालागढ़ को 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीजीआईसी कोटद्वार ने जीजीआईसी कलालघाटी को 1-0 से हराया। इस मौके पर कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच भी खेले गए। खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी दुगड्डा, आदर्श पब्लिक स्कूल सिमलचौड़, राउमावि आमसौड़, जीआईसी कोटड़ीढांग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, शांति बल्लभ मेमोरियल पब्लिक स्कूल मानपुर, जीआईसी मटियाली व विद्या निकेतन ने मैच खेले। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह कंडारी, विनोद पंत, दर्शनी रावत, मुकेश सुंद्रियाल, अनीता बिष्ट, बालम सिंह, सौरभ मिश्रा, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, बीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।