फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोटरी क्लब कोटद्वार के कुलदीप अध्यक्ष, प्रतिभा बनीं सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कुलदीप अग्रवाल को अध्यक्ष और प्रतिभा गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल चंद्र बंसल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में कुलदीप अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषि ऐरन काे उपाध्यक्ष, प्रतिभा गुप्ता को सचिव, डीपी सिंह को उपसचिव, सचिन गोयल को कोषाध्यक्ष, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर को सार्जेंट आर्म्स, अमित अग्रवाल को निदेशक क्लब सर्विस, धनेश अग्रवाल को वोकेशनल सर्विस, अनीत चावला को सामुदायिक सर्विस, अनुराग अग्रवाल को यूथ सर्विस, विपिन बक्शी को रोटरी फाउंडेशन सर्विस, संजीव अग्रवाल को वाटर कंसर्वेशन, गोपाल बंसल को पब्लिक इमेज, वाईपी गिलरा को क्लब काउंसलर और शरत चंद गुप्ता को क्लब ट्रेनर का दायित्व सौंपा गया। बताया कि वर्ष 2023-2024 के लिए मंडल 3100 के मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता होंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल व सचिव प्रतिभा गुप्ता ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हित में कार्य करते हुए रोटरी के उद्देश्यों को जनमानस तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें