फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में शुरू हुआ क्रमिक अनशन

Tue, 15 Dec 2015 09:48 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल आपूर्ति और रोडवेज बस डिपो श्रीनगर के संचालन सहित अन्य मांगों के लिए प्रगतिशील जनमंच का क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। पहले दिन गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, विकास कठैत, अंकित कपरुवाण और अरुण नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में छात्र क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


श्रीनगर क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों के लिए जनमंच विगत 20 सितंबर से आंदोलन चला रहा है। आंदोलन के तहत रोड बस अड्डे पर धरना चल रहा है। इसके अलावा आंदोलनकारी सरकार पर दबाव बनाने के लिए पौड़ी कलक्ट्रेट घेराव, तहसील घेराव और श्रीकोट-श्रीनगर बंद भी कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
विरोधस्वरूप जनमंच ने मंगलवार से क्रमिक अनशन आंदोलन शुरू कर दिया। जबकि 25 दिसंबर से बेमियादी उपवास शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कहा गया कि शुद्ध पेयजल के मसले पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वर्ष 2004 में रोडवेज बस डिपो श्रीनगर की स्थापना हुई। तब से लोग डिपो संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, रामजय असवाल, मनीष नौटियाल, सुधाकर भट्ट, सुरजीत बिष्ट, इंतखाब हुसैन, नवीन नौटियाल और बृजेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें