कोतवाली कोटद्वार के 24वें कोतवाल के रूप में नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। फरियादियों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। स्मैक समेत नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। 2002 बैच के नरेंद्र सिंह बिष्ट इससे पूर्व श्रीनगर थाने में कोतवाल रहे हैं।