देवप्रयाग। शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी नेे पानी की समस्या से जूझ रहे विकास खंड के 23 ग्राम पंचायतों की 103 बस्तियों के लिए तैयार कोटेश्वर-झंडीधार ग्राम समुह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि योजना का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को 30 सालों तक पेयजल के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। विकास खंड के पौड़ीखाल में 1424.22 लाख की लागत से तैयार कोटेश्वर-झंडीधार ग्राम समुह पंपिंग पेयजल योजना का मंत्री नैथानी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से व्याप्त पेयजल संकट को दूर करना उनका लक्ष्य था। कहा कि क्षेत्र में महिलाओं व बुजुर्गों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा था। पानी के लिए कई किमी दूर जाने से उनका अधिकतर समय पानी की आपूर्ति में बरबाद हो रहा था। कार्यक्रम में शिक्षा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए 500 मॉडल विद्यालय खोले गए हैं। इसके साथ ही पौड़ीखाल में एनसीसी अकादमी की स्थापना होने से यहां देश विदेश से कैडेट प्रशिक्षण के लिए आयेंगे, जिसका फायदा यहां के व्यवसायिक लोगों को मिलेगा। मंत्री ने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पौड़ीखाल में खेल मैदान व गोमुख मेे मिनी बैंक खोला जायेगा। उन्होंने जीआईसी पौड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व पूर्व विधायक स्व.गोबिंद प्रसाद गैरोला के नाम से किये जाने का भी लोकार्पण किया। वहीं रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गये, जिसमें लोक गायक किशन महिपाल व अन्ना बिष्ट के गीत फ्यूॅलडिय़ा त्वे देखिक औंदी यू मन मां। स्याली बंपाली व रानी खेत राम ढोल पर दर्शक खूब झूमे। मंत्री ने मायाराम गैराला, उषा कोठियाल, अंजना, शकुंतला, जगदीश प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीलचंद्र पुरोहित, रोशनी चमोली, सुमेर चंद, रजनीश तिवारी, कमला रतूड़ी, हरपाल, डा.जेपी उनियाल, कमला भंडारी, मकान सिंह चौहान, शिक्षा विभाग से दिनेश चंद्र गौड़ पेयजल निगम के संजय सिंह आदि मौजूद थे।