फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हादसे में कोटद्वार के शिक्षक की मौत, शिक्षकों में शोक

Thu, 05 Mar 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद में बुधवार को होली के दिन सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने जीआईसी कोटद्वार के प्रवक्ता 52 वर्षीय नेत्रपाल सिंह को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोटद्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता नेत्रपाल सिंह सत्यविहार कॉलोनी नजीबाबाद में रहते थे। उनके निधन पर शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। राजकीय शिक्षक संघ के मंडल मंत्री मनमोहन चौहान ने बताया कि शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मृत्यु शिक्षक समाज सहित उनके विद्यालय के लिए क्षति है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, जिलाध्यक्ष भवान नेगी, जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक मंत्री दुगड्डा संजय रावत, प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, अनूप नेगी ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें