फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार : एनएसयूआई के मनीष अध्यक्ष, एबीवीपी के मानस बने सचिव

Tue, 29 Sep 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के मनीष नेगी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने एबीवीपी के अनिकेत डुगलचा को 19 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव पद पर एबीवीपी ने जीत हासिल की। विवि प्रतिनिधि पद के लिए हुई दोबारा मतगणना में एनएसयूआई की प्रेरणा एक वोट से जीत गई।
विज्ञापन

चुनाव में 2729 में से 1021 ने मतदान किया। 266 वोट अवैध पाए गए। 96 नोटा को पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूरत सिंह बलूड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के मनीष नेगी को सर्वाधिक 448 वोट मिले जबकि एबीवीपी के अनिकेत डुगलचा को 429 व निर्दलीय स्वाति रियाल को 106 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर 432 वोट पाने वाले क्षितिज अग्रवाल ने नागेंद्र सिंह बिष्ट को हराया। सचिव पद पर एबीवीपी के मानस काला को 444 वोट मिले। आदित्य पटवाल को 359 और शिवम को 151 वोट मिले। सह-सचिव पद पर 501 वोट पाकर एबीवीपी की अंजली चुनी गई। एनएसयूआई की अंकिता जदली (244) और काजल (167) को हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने से मीनाक्षी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुईं थीं। विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की प्रेरणा को 474 व एबीवीपी के उज्ज्वल गौड़ को 472 वोट मिले। केवल दो मतों का अंतर होने के कारण दोबारा से मतगणना शुरू हुई जिसमें एनएसयूआई की प्रेरणा का अंतर दो वोट से घटकर एक ही रह गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें