फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार नाइटराइडर्स ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के महादेव किक्रेट एकेडमी ग्राउंड सतीचौड़ में सिद्धबली बाबा लीजेंड टी-20 सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में कोटद्वार नाइटराइडर्स ने केम्स क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।



शनिवार को मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। पहला मुकाबला कोटद्वार नाइटराइडर्स और कैंप क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोटद्वार नाइटराइडर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केम्स क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। सुनील चौहान ने सर्वाधिक 37 रन का योगदान दिया। कोटद्वार नाइटराइडर्स की ओर से मनीष, अंकित और किशोर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार नाइटराइडर्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य को पा लिया। गजेंद्र नेगी ने 29 और मनीष ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का खिताब मनीष रौथाण को दिया गया। टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष जगमोहन नेगी, प्रवेश रावत, अमित नेगी, जितेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें