अब कोरोना कोविड-19 के संक्रमित मरीजों को बेस अस्पताल में और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में चार जीवनदायी यंत्र वेंटिलेटर स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन
बेस अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले बुखार और खांसी के मरीजों के भी कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिनों में बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत वाले कुल 13 मरीजों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। बेस अस्पताल के पीएस बीसी काला का कहना है कि अस्पताल को स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से दो छोटे और दो बड़े वेंटिलेटर मिले हैं, जिनका उपयोग कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए किया जाएगा।