फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से शुरू होगा कोट महोत्सव

Mon, 14 Dec 2015 10:05 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट ब्लॉक मुख्यालय में तीन दिवसीय कोट महोत्सव 23 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। सीएम हरीश रावत इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


विकास क्षेत्र कोट महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख चांदनी रावत ने बताया कि 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ सीएम हरीश रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन  स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

24 दिसंबर को लोक गायक प्रीतम भरत्वाण और संगीता ढौंढियाल व साथी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 दिसंबर को लोक गायिका मीना राणा और लोक गायक किशन महिपाल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी दिन इनामी कूपन योजना का भी ड्रॉ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें