फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार कर्मियों की हड़ताल जारी

Sat, 30 Jan 2016 06:28 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारी संगठन की बेमियादी हड़ताल 39 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के उपेक्षित रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि डेढ़ माह बाद भी सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। धरना स्थल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहायक कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री ने कहा कि सरकार की अड़ियल रवैया जनता देख रही है। इसका खामियाजा सरकार अवश्य ही भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांग पर अडिग है। इसे पूरी करने के बाद ही हड़ताल को समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशवीर सिंह, मोहन सिंह, सनत कुुमार, राजेश कुमार, अवधेश कुुमार, बलदेव सिंह, मनबर सिंह, सुभाष पुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें