फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को वितरित की किट

Fri, 25 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत विकासखंड परियोजना एकेश्वर में पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं, एक धात्री महिला और चार किशोरियों को पोषण किट वितरित की गईं। इसके अलावा एक अतिकुपोषित बच्चे को भी पोषण किट प्रदान की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं, सुपरवाइजर रक्षा जोशी ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें