फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा, लोगों में खुशी

Tue, 14 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला, कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा मिल गया है। नव निर्मित तहसील में 16 पटवारी क्षेत्रों के 159 गांवों को शामिल किया गया है। मंगलवार को कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


अब कीर्तिनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को तहसील से निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए देवप्रयाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कीर्तिनगर क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए 100 किमी से भी अधिक का सफर तय करना पड़ता था।

शासन से कीर्तिनगर में तहसील संचालन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से तहसील संचालन की मांग कर रहे थे। प्रदेश में देवप्रयाग अकेली ऐसी तहसील थी, जिसमें एसडीएम कार्यालय तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर था।
विज्ञापन


तहसील का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, राकेश बिष्ट, दिनेश स्नेही, मोहनानंद डोभाल, रघुवीर भंडारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें