फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तनगर और देवप्रयाग में एक दर्जन मोटर मार्ग अवरुद्ध

Thu, 11 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रुक-रुक हो रही बारिश से विकासखंड कीर्तनगर और देवप्रयाग में सड़क पर मलबा आने और पुश्ते ध्वस्त होने से एक दर्जन से अधिक मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़क खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विकासखंड कीतनगर में कड़ाकोट पट्टी के लगभग तीन दर्जन गांवों को जोड़ने वाला डांग-धारी मोटर मार्ग डांग गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे ठकुरोजा के समीप मलबा आने से अवरुद्ध है। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क में आ रहा है। इससे सड़क खोलने के लिए मौके पर मौजूद जेसीबी को काम करने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
तेगड़-अछरीकुंड, मलेथा-ग्वाड़ टोला, पडियारगांव-बडोन, दुगड्डा-सौड़-पिपलधार, खजूरा-कोठार और सुपाणा-धारी मोटर मार्ग भी दो दिन से बंद हैं। लोनिवि अस्थाई खंड कीर्तिनगर के अधीन मठियाणा गांव मोटर मार्ग 10 दिन से अवरुद्ध है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन झिरकोटी-कपरोली, डांगचौरा-मुंडोली मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं। सड़कों के अवरुद्ध होने पर लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों की अदला-बदली कर रहे हैं। इसके लिए काफी पैदल चलना पड़ रहा है। लोनिवि अस्थाई खंड के अधिशासी अभियंता बीपी नौटियाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए मशीन और मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें