भाबर यूथ क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीद के परिजनों, महिला मंगल दलों और उल्लेखनीय कार्य के लिए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
दुर्गापुरी स्थित मिनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेेंद्र सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। बिष्ट ने कारगिल शहीद ललित तिवारी की माता गायत्री देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दुर्गापुरी क्षेत्र की 20 कीर्तन मंडलियों को पुरस्कृत और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, क्रेडल पब्लिक स्कूल की संस्थापक रेणुका गुसाईं, खेल शिक्षक सुनील रावत, पार्षद सौरभ नौटियाल, बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गौरव रावत, प्रेम सिंह नेगी, अजय आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री गौरव जोशी ने किया।