फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ता टूटने से जडाऊखांद-जमणधार मार्ग बाधित

Sun, 19 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, धुमाकोट।
विज्ञापन
जड़ाऊखांद-जमणधार मार्ग पर टूटा पुश्ता और फंसा वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारी बारिश से चार दिन पहले मलबा गिरने और पुश्ता टूटने से बाधित हुआ जडाऊखांद-जमणधार मार्ग आज तक नहीं खोला जा सका है। कोचियार व जमणधार के बीच दो स्थानों पर भी पुश्ता टूट जाने से मार्ग बंद है। सड़क पर कई वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


लोनिवि द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किये गये लेकिन पुश्ता अधिक टूट जाने से मार्ग नहीं खोला जा सका। सड़क बंद होने से यातायात सेवा से वंचित ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 16 जून को क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कई लिंक मार्ग बाधित हो गये। जडाऊखांद-जमणधार-मजेडाबैंड मार्ग भी कई स्थानों पर मलबा गिरने के साथ ही पुश्ता टूटने से बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार, वृद्ध व गर्भिणी महिलाओं को मुख्य मार्ग तक लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने की सूचना पर प्रशासन और लोनिवि द्वारा जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग खोलने का प्रयास किया गया।

लोनिवि के जेई एचएस चौहान ने बताया कि सड़क इतनी कट गई है कि मशीन आगे नहीं जा पा रही है। सड़क पर अंदर की ओर पठार होने के कारण उसे काटकर मार्ग बनाना भी संभव नहीं है। पुश्ता के मरम्मत के बाद ही उक्त मार्ग खोला जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें