फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा प्रथम

Fri, 20 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के मगनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला कोटद्वार की भाबर नगर इकाई की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, साहस और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर भाषण में अपने विचार रखे। पौड़ी विभाग संयोजक अजय रावत ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। अजय रावत ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान और समान अवसर मिलना आवश्यक है। इस मौके पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा ने प्रथम, कस्तूरी ने द्वितीय और आंशी डबराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तन्वी कोटनाला एवं सारिका नेगी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में नगर मंत्री आकाश, यूआर प्रिया डबराल, अंजली कपरवान, उदय सिंह, ऋषभ सिंह रावत, स्मिता नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें