फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद हवलदार राजे सिंह की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
नैनीडांडा महाविद्यालय में स्थापित शहीद हवलदार राजे सिंह की प्रतिमा का अनावरण करती उनकी पत्नी वि - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा में स्थापित वायु रक्षा इकाई के शहीद हवलदार राजे सिंह की प्रतिमा का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। शहीद की पत्नी विमला देवी ने रिबन काटकर प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बीपी उनियाल और बीरेंद्र पटवाल ने शहीद की पत्नी विमला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य डा. उनियाल ने कहा कि धुमाकोट तहसील के ग्राम जंदरखणी (टांडियू) निवासी वायु रक्षा इकाई (एडी) के हवलदार राजे सिंह 28 मई 1991 में कारगिल के काकसिर क्षेत्र में तैनात थे। दुश्मन की ओर से की जा रही गोलाबारी का जवाब देते हुए वे जख्मी हो गए थे फिर भी उन्होंने दुश्मन की एंटी एयर क्राफ्ट गन को उड़ा दिया था। दुश्मनों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ी को देश सेवा और त्याग का संदेश देता रहेगा। इस मौके पर एडी यूनिट के हवलदार नवीन चंदेल, चमन सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, चंद्रपाल सिंह चंद, दीनदयाल सिंह रावत, मनीष सुंद्रियाल, हरीश रावत, दीपक रावत, कुलदीप सिंह और महिपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें