कण्वघाटी/किशनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड्डी में हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा के चार मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि में उनकी माताओं का भी योगदान होता है। उन्होंने शिक्षा सत्र 2024-25 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों की माताओं कांति देवी रावत, हंसी देवी रावत, सरोजिनी रमोला, सुनीता नेगी को एक-एक हजार रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत सिंह अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह मेहरा के अलावा शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।