फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल सिंह अध्यक्ष, प्रदीप प्रबंधक बने

विज्ञापन
इंटरकालेज सुरखेत की नई प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लाक के पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव में प्रदीप सिंह प्रबंधक और कमल सिंह नेगी अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

सोमवार को नई प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के प्रवक्ता पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि समिति के चुनाव में पांच पदाधिकारी और सात सदस्य निर्विरोध चुने गए। प्रदीप सिंह प्रबंधक, कमल सिंह नेगी अध्यक्ष, हर्षपाल सिंह उपप्रबंधक, दीपक सिंह उपाध्यक्ष और हरेन्द्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। मंजू नेगी, शकुंतला देवी, भगत सिंह, सोबन सिंह, सुशील कुमार, मनजीत सिंह और हर्षपाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमार ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक दिनेश बिष्ट, सरोज रावत, विजेता गडोई, प्रेम सिंह रावत, धर्मेन्द्र सिंह, जच्चू और जयेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें