फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कल्जीखाल ब्रदर्स ने जीता नयार घाटी क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 13 Jan 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। शीला गांव में आयोजित नयार घाटी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कल्जीखाल ब्रदर्स ने शीला गांव को हराकर हासिल कर लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शीला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कल्जीखाल ब्रदर्स की टीम ने मैन ऑफ द मैच पारस के 32 रनों की मदद से 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने ट्रॉफी और पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा दोनों टीमों को नकद धनराशि भी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान पूरणचंद काला, अनिल बडोला, यशराज रावत, परमवीर रावत, मुकेश बहुगुणा, नितेश काला सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें