फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Thu, 27 Jul 2023 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला ने जीत ली है।फाइनल मुकाबले में उसने मवाकोट को हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मवाकोट के दीपक को दिया गया।
बृहस्पतिवार को फाइनल मैच का उद्घाटन कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.) ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। साथ ही प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए। फाइनल मुकाबले में कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार ने मवाकोट को सीधे सेटों में 21-6, 24-22, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका गौरव ढौंडियाल ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह ने सुनाया। समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी ने प्रतियोगिता का संचालन किया। संचालन अंचल कुमार अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीरामपुर तल्ला ने फुटबॉल टूर्नामेंट भी जीता
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब काशीरामपुर तल्ला ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में उसने पदमपुर की टीम को हराया। फाइनल मैच का उद्घाटन कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने किया। फाइनल मैच काशीरामपुर तल्ला और पदमपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 16वें मिनट में काशीरामपुर के खिलाड़ी अभ्युदय थपलियाल ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पदमपुर के खिलाड़ियों ने गोल दागने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अंत में काशीरामपुर तल्ला ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की। मैच के निर्णायक ऋतिक रहे। इस मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील रावत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल रावत, नगर अध्यक्ष संजीव थपलियाल, अंचल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें