द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत चमस्यूल में जंगली सूअर के द्वारा किसानों की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसान मदन गुंसाई, मनोज गुसाईं, मेहरबान सिंह और सोबन सिंह आदि का कहना है कि जंगली सूअरों से हो रहे नुकसान के बारे में कई बार वन विभाग को भी अवगत कराया था। लेकिन अब तक विभाग की ओर से जंगली सुअर से निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
किसान मनोज गुसाईं ने बताया कि उसने 50 किलो आलू, दस किलो जौ और पांच किलो धनिया खेतों में बोई थी लेकिन सुअर ने पूरी फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने शीघ्र ही जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की।