लैंसडौन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने गांव चलो अभियान के तहत लैंसडौन क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर जितेंद्र शाह को लैंसडौन विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मंगलवार को प्रदेश प्रभारी रवि सहगल और प्रदेश महासचिव डॉ. नाथीराम के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही ने प्रदेश के विकास को बट्टा लगाया है। राज्य के युवाओं को नौकरी के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। महंगाई चरम पर है, पलायन की स्थिति विकराल होती जा रही है, लेकिन दोनों ही दल इन समस्याओं से मुंह मोड़े हुए हैं। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य, शिव कुमार, अनिल कुमार, नैन सिंह, विक्रम सिंह, इंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद