फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस के जितेंद्र चौहान अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया। यहां कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे अध्यक्ष और चारों सभासद प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने 1205 वोट प्राप्त किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा को 471 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंजना वर्मा को 734 वोट मिले। वहीं, सभासद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अमित रावत, चंद्रमोहन रावत, दीपिका और रिंकी रावत निर्वाचित हुए।
सभासद पद पर सतपुली के वार्ड-1 (विकास मोहल्ला) में कांग्रेस के अमित रावत (346) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भारत सिंह (98) को बड़े अंतर से हराया। वार्ड-2 (संत पाॅल अस्पताल) में कांग्रेस के चंद्रमोहन रावत (367) ने भाजपा की रेणु घिल्डियाल (297), निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र ध्यानी (87) और सत्यनारायण वेदी (64) को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड-3 (बस अड्डा) में कांग्रेस की दीपिका (259) ने भाजपा की सुनीता देवी (174) को हराया। वार्ड-4 (सतपुली मल्ली) में कांग्रेस की रिंकी रावत (118) ने भाजपा की कांति देवी (63) और निर्दलीय अनीता देवी (63) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

सतपुली में लगी निरस्त मतों की झड़ी



सतपुली में अध्यक्ष पद पर हुए मतदान में 85 मत निरस्त हुए और पांच मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। दो मत निविदत्त पाए गए। वहीं, सभासदों के लिए वार्ड-1 विकास मोहल्ला में 17 मत निरस्त हुए, एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया। वार्ड-2 में संत पाॅल हॉस्पिटल में 55 वोट निरस्त हुए और एक वोट नोटा में गिना गया। वार्ड-3 बस अड्डा में 12 वोट और वार्ड-4 सतपुली मल्ली में आठ वोट निरस्त हुए।

.



सतपुली नगर पंचायत: ये रहेंगी नवनिर्वाचित अध्यक्ष की प्राथमिकताएं व चुनौतियां

शहर से बाहर कूड़े के लिए डंपिंग जोन बनवाना।



पथप्रकाश के लिए गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाना।

वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाना।



बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना।

नगर पंचायत में सिटी बस एवं एंबुलेंस की सुविधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें