फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस्तड़ी बसाने को आगे आए जसवंत लाल

Sun, 14 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलीधार डागर में कार्यरत प्रवक्ता जसवंत लाल हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। इस बार उन्होंने अमर उजाला की मुहिम पर नया बस्तड़ी गांव बसाने के लिए पांच हजार रुपये की मदद दी है। जसवंत लाल सरीखे समाज के जागरूक और मददगार लोग ही हैं, जिनके भरोसे जरूरतमंदों की मदद हो सकती है।
विज्ञापन

मूलरूप से चमोली जिले के मैठाणा निवासी जसवंत लाल जीआईसी पीपलीधार में राजनीति विज्ञान विषय के प्रवक्ता हैं। देश-प्रदेश में कोई आपदा आती है या किसी बीमार को आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो वह आगे बढ़ अपना योगदान देते हैं। पूर्व में जब उत्तराखंड और कश्मीर में आपदा आई थी, तो उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया था। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से केदारघाटी के लोगों के लिए मदद दी थी। गत जुलाई माह में अमर उजाला फाउंडेशन ने जब पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित गांव बस्तड़ी को नए सिरे बसाने की अपील की। तो जसंवत लाल फिर आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें