फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देर से चली जनशताब्दी एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली और कोटद्वार के बीच संचालित श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन करीब छह घंटे विलंब से कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वाहन नहीं मिलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यह ट्रेन चार घंटा विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई।दिल्ली से कोटद्वार के बीच संचालित श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12039 अप) शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के स्थान पर करीब छह घंटे बाद कोटद्वार पहुंची। तब तक रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रोडवेज डिपो एवं जीएमओयू पर सन्नाटा हो चुका था। गोखले मार्ग के आसपास इक्का-दुक्का कैब (प्राइवेट सवारी वाहन) ही खड़ी थीं। सिद्धबली जनशताब्दी ट्रेन से उतरे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को कोटद्वार में वाहन नहीं मिलने से परेशानी हुई। गोविंदराम ध्यानी, केशवदत्त, अनिरुद्ध का कहना था कि उन्हें कोटद्वार में ही रात गुजारनी होगी। वहीं, ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले कुछ लोग अपने टिकट कैंसिल कराकर समय रहते रोडवेज बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।



वहीं, शुक्रवार शाम 5:25 बजे नजीबाबाद से चलकर पैसेंजर ट्रेन कोटद्वार पहुंची। इसके बाद नजीबाबाद से चली जनशताब्दी ट्रेन को कोटद्वार स्टेशन पर लेना संभव नहीं था। दरअसल कोटद्वार से नजीबाबाद तक रेल ट्रैक सिंगल लाइन है।
विज्ञापन

जनशताब्दी को सनेह रोड हाल्ट स्टेशन पर रोककर रखना पड़ा। जिससे ट्रेन में सवार यात्री छटपटाते रहे। वहीं, शाम 6:30 बजे पैसेंजर ट्रेन कोटद्वार से सनेह रोड हाल्ट स्टेशन होते हुए जब नजीबाबाद के लिए रवाना हो गई, तब जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार पहुंची। यह ट्रेन (12040 डाउन) अपराह्न 3:55 के स्थान पर चार घंटे विलंब से देर शाम 7:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


उधर, एसएस आशीष बिष्ट ने बताया कि इंटरलॉकिंग एवं अन्य कार्यों के चलते ट्रेन के विलंब से संचालित होने की रेलवे द्वारा पूर्व घोषणा की जा चुकी है। अब 26 दिसंबर और फिर छह जनवरी, 2025 को ट्रेन विलंब से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें