फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी दर्जी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी दर्जी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला जज पौड़ी की अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में खाड्यूसैंण स्थित जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि नगर क्षेत्र के एक वार्ड की महिला ने कोतवाली पुलिस को बुधवार देर शाम तहरीर देकर दर्जी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि एक 12 साल की बच्ची उक्त टेलर की दुकान में कपड़े सिलवाने गई थी। नाप लेते हुए टेलर ने उससे छेड़खानी की। पुलिस ने बुधवार देर रात ही आरोपी दर्जी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर बृहस्पतिवार को उसे पौड़ी जिला जज न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें