फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट और छेड़छाड़ के चारों आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 21 May 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर चाचा-भतीजी के साथ मारपीट, लूटपाट और छेड़छाड़ के चारों आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पौड़ी और डीआईजी गढ़वाल ने इनाम देने की घोषणा की है। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में पत्रकारों से मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे मवाकोट निवासी सुरेंद्र सिंह रावत अपनी स्कूटी से रिश्ते की भतीजी के साथ पुलिंडा मार्ग पर जा रहे थे। करीब एक किमी आगे चलकर वह पानी पीने के रुके तो वहां पर दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आ गए। चारों ने उनके मारपीट की और उनसे करीब छह हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान युवकों ने उनके कपड़े उतारकर आपत्तिजनक फोटो खींची और वीडियो बनाकर छेड़छाड़ की। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा पंजीकृत कर चाचा-भतीजी को साथ लेकर पुलिंडा मार्ग पर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद पुलिस टीम को पुलिंडा मार्ग पर दो बाइक और कुछ युवक मिले। वादी और पीड़िता की निशानदेही पर उनकी पहचान कर ली गई। पुलिस चारों को लेकर कोतवाली ले आई। उनके पास से पुलिस को लूट के छह हजार रुपये भी बरामद हुए। चारों युवकों की पहचान विशाल रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी जीतपुर कुंभीचौड़, विनोद कुमार पुत्र मान सिंह निवासी रतनपुर कुंभीचौड़, सुनील थापा पुत्र सोहनदेव थापा निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ और प्रदीप नेगी पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी मानपुर कोटद्वार के रुप में की गई है।
सीओ जेआर जोशी ने बताया कि आरोपियों के फोन चेक करने पर उनके फोन से अश्लील फोटो मिली है, जिसे सील कर दिया गया है। बताया कि पुलिंडा मार्ग अराजक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है, इसलिए इस क्षेत्र में चीता पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को डीआईजी गढ़वाल की ओर से पांच हजार रुपये और एसएसपी पौड़ी की ओर से ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो                       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें