फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जय मां कालिंका बीरोंखाल ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार/बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लॉक के तलाई मल्ली गांव में चल रही जय दीवा मां फुटबाल टूर्नामेंट जय मां कालिंका बीरोंखाल की टीम ने जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने पीरूमदारा की टीम को 3-2 के अंतर से हराया।

फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जय दीवा कालिंका बीरोंखाल और पीरूमदारा की टीमों के बीच खेला गया। मैच के दूसरे हॉफ के अंत तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। जिससे मैच का निर्णय पैनाल्टी शूट आउट से हुआ। पैनल्टी शूट आउट में जय मां कालिंका ने भी 3-2 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जय मां कालिंका बीरोंखाल के आकाश और बेस्ट गोल कीपर का खिताब पीरूमदारा के खिलाड़ी निखिल को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह, योगंबर सिंह और महिला मंगल की अध्यक्ष दीपा देवी ने विजेता टीम को 21,000 नकद और चमचमाती ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15,000 नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्या देवी, किरण देवी, कलावती देवी, कविता देवी, अंकिता देवी, थमन सिंह, तीरथ सिंह, अमित सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें