फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत ही लेगा यह भी बाजी अपना हिंदुस्तान...

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के स्ववित्त पोषित विभाग के विद्यार्थियों ने समावेशी विद्यालय का निर्माण विषय के अंतर्गत एक कोरोना जागरूकता वीडियो संदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस संदेश में छात्रों ने स्लोगन एवं चित्रों के माध्यम से कोरोना महामारी की रोकथाम एवं महाविद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया है। यह गीत संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार द्वारा रचित है। गीत के बोल ‘जीत ही लेगा यह भी बाजी अपना हिंदुस्तान’ है। परियोजना की संकल्पना एवं पर्यवेक्षण बीएड विभाग की रश्मि बहुखंडी ने किया है। महाविद्यालय की प्राचार्य जानकी पंवार एवं विभागाध्यक्ष स्ववित्त पोषित डॉ. हरीश कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दया किशन जोशी का इस कार्य में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। वीडियो संदेश का संकलन एवं संपादन छात्र अभिषेक नेगी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें