फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अतिक्रमण, पॉलीथिन और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं

Sat, 03 Oct 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंच ने ज्ञापन में कहा कि मुख्य सड़कों से लेकर नदी-नालों के किनारे तक अतिक्रमण फैल रहा है। पनियाली नाले पर सिंचाई विभाग 50 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित कर चुका है। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल से नालियां चोक होने और सड़कों पर कूड़ा फैलने की समस्या भी बढ़ रही है। मंच ने बिना नंबर और कर्कश ध्वनि वाले साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे ही एक वाहन की टक्कर से मंच के महासचिव अतुल भट्ट घायल हुए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सीपी नैथानी, कार्यकारी महासचिव देवव्रत काला, शंकर दत्त गौड़, हर्षवर्धन ध्यानी, केसी राम निराला और सुनील कोटनाला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें