फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आठ माह से अधूरी पड़ी सिंचाई गूल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालासौड़ वार्ड की शक्ति कॉलोनी का मामला
विज्ञापन

सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 बालासौड़ स्थित शक्ति कॉलोनी में निर्माणाधीन सिंचाई गूल का कार्य पिछले आठ माह से अधूरा पड़ा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
स्थानीय डॉ. रमाकांत कुकरेती, राजेंद्र बिष्ट, जगतराम जोशी और भाष्करानंद बहुगुणा ने बताया कि सिंचाई विभाग ने करीब आठ माह पूर्व कॉलोनी से गुजर रही सिंचाई गूल के निर्माण का कार्य शुरू कराया था लेकिन कुछ दिन बाद ही ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया। तब से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस गूल के माध्यम से हरसिंगपुर क्षेत्र तक कृषि भूमि की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और जल्द ही धान की रोपाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में गूल का निर्माण पूरा नहीं होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने जनहित में सिंचाई गूल का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण ठेकेदार का बांड निरस्त कर दिया गया है। इस माह में सिंचाई गूल का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
- आशीष बिष्ट, जेई सिंचाई विभाग दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें