फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पथ यात्रा निकालकर लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति पदयात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान में विधायक राजकुमार पोरी व डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र–छात्राओं ने तिरंगा और स्लोगन लिखी तख्तियाें में लौह पुरुष सरदार पटेल के जयकारे लगाए।
विधायक पोरी ने देश के पहले गृह मंत्री पटेल के जीवनवृत्त पर रोशनी डाली। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज का आह्वान किया। कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता और दृढ़ता का परिचय राष्ट्रीय आंदोलन और देश के निर्माण में दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्ररेणास्रोत है।
विज्ञापन

डीएम भदौरिया ने युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक व डीएम ने पौड़ी ब्लाॅक में आयोजित युवा महोत्सव के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, सीडीओ गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें