फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर खननकारियों पर कार्रवाई न होने से भड़की समिति और पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के गोरखपुर निवासी पूर्व सैनिक व कण्व योग समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी पर गत पांच फरवरी की शाम खननकारियों के हमले में नामजद रिपोर्ट किए जाने के बाद कोई कार्रवाई न होने से समिति और पूर्व सैनिक भड़के हुए हैं। समिति और पूर्व सैनिक संगठनों की यहां हुई बैठक में पौड़ी जिला एवं पुलिस प्रशासन केे हमलावर खननकारियों पर जल्द कार्रवाई न करने पर कोटद्वार में जुलूस, धरना और प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर में महर्षि कण्व योग समिति, पूर्व सैनिक संगठन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि गत पांच फरवरी की शाम को अवैध खननकारियों ने पूर्व सैनिक नीरज नेगी का पीछा किया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। इस मामले की छह फरवरी को एफआईआर की गई। हमलावरों में पहचाने गए एक व्यक्ति को नामजद किया गया। घटना के 10 दिन बाद कोतवाली पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पूर्व सैनिकों और समिति के सदस्यों ने गहरा रोष जताया। चेतावनी दी गई कि जल्द पूरे क्षेत्र के पूर्व सैनिक और योग समिति के लोग कोटद्वार की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद रावत, बृजमोहन सिंह नेगी, ओमप्रकाश जखमोला, सुरेंद्र दत्त डबराल, डीएन जोशी, शांति थापा, शिब्बी नेगी, विजय सिंह रावत, दिनेश थापा, राजीव घिल्डियाल, अनिता रावत, भारत सिंह रावत, टीएन भट्ट, जगमोहन सिंह राणा, राकेश बिड़ला, सोहनलाल भारद्वाज, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रश्मि नेगी, सीमा नेगी व किरन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
घराट रोड पर 12 फरवरी को रेंजर पर किया था हमला
कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खननकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे वन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। गत 12 फरवरी की रात जब कोटद्वार के रेंज अधिकारी बीबी शर्मा वन आरक्षी महेंद्र सिंह, वन आरक्षी भूपेंद्र सिंह और चालक राकेश सिंह के साथ पनियाली से रात्रि गश्त कर रहे थे, तभी घराट रोड पर सुखरौ नदी क्षेत्र में कार सवार खननकारियों ने उनके वाहन में पत्थर बरसा दिए। वन कर्मियों की तहरीर पर एक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई, लेकिन इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे वन कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें