फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाबर के गांवों में बिजली की आंख मिचौली, उपभोक्ता परेशान

Sat, 30 May 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दो दिन से कोटद्वार भाबर के गांवों में बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार दिन तक जहां आंधी से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 11 घंटे बिजली बाधित रही, वहीं शुक्रवार रात से लेकर शनिवार शाम तक बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह कई बार बिजली बाधित होने से भाबर के गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह से देर शाम तक बिजली आती जाती रही। दोपहर बाद तेज बारिश और तूफान आने से एक बार फिर से बिजली ठप हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते तीन दिन से क्षेत्रवासी बिजली कटौती और साथ में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। उपभोक्ता श्याम सिंह, अनिल नवानी, मयस्कर बलूनी, आशीष कुमार, विमल ध्यानी ने बताया कि बिजली कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें