कोटद्वार। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल पौड़ी की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर-17 बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मोटाढाक ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को 5-0 से हराया।अंडर-14 बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में कांवेंट ने होमीज ग्रुप को 17-8 के अंतर से हराया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 40 से 42 किग्रा भार वर्ग में वंश, 42 से 44 किग्रा भार वर्ग में दीपक, 44 से 46 किग्रा भार वर्ग में चेतन, 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में राज सिंह, 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में प्रत्यूष डोभाल विजयी रहे। बालिका वर्ग की बाक्सिंग में 36 से 38 किग्रा भार वर्ग में कनक, 40 से 42 किग्रा भार वर्ग में काव्य, 46 से 48 किग्रा भार वर्ग में गुलाबो रानी, 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में शालिनी विजयी रही।
अंडर-17 बालक वर्ग में चमोली बास्केटबाल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में 46 से 48 किग्रा भार वर्ग में धर्मेंद्र थापा, 48-50 किग्रा भार वर्ग में विशाल थापा, 50-52 किग्रा भार वर्ग में अंशवीर चौहान, 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में अभिषेरव, 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में आरोहन, 57 से 63 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु, 63 से 66 किग्रा भार वर्ग में अभय ध्यानी प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में टीसीजी ने प्रथम स्थान पाया। बॉक्सिंग में 44 से 46 किग्रा भार वर्ग में कनक, 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में महक नेगी, 57 से 63 किग्रा भार वर्ग में मानसी नेगी प्रथम स्थान पर रहे।
अंडर-20 बालक वर्ग की बॉक्सिंग में 46 से 49 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु नेगी, 49 से 52 किग्रा भार वर्ग में धीरज कोरंगा, 52 से 56 किग्रा भार वर्ग में रोहित राना, 56 से 60 किग्रा भार वर्ग में सलमान, 60 से 64 किग्रा भार वर्ग में शिवांशु, 69 से 75 किग्रा भार वर्ग में मयंक काला, 64 से 69 किग्रा भार वर्ग में अभिषेरव सिंह प्रथम स्थान पर रहे। खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी, व्यायाम शिक्षक विनोद पंत, धीरेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ कोटनाला और विनय रावत आदि ने सहयोग दिया।