फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विज्ञान महोत्सव में इंटर कॉलेज कमलपुर का दबदबा

Sat, 17 Oct 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में इंटर कॉलेज, कमलपुर (संगलाकोटी) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के सात उपविषयों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने छह में प्रथम और एक में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को आयोजित विज्ञान महोत्सव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपविषय में अक्षित रावत, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में कनिका नेगी, गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में अभिषेक रावत और स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में निहारिका नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान उपविषय में नूतन नेगी और आपदा प्रबंधन में अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में सूर्यप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में महासागरों का संरक्षण विषय पर विद्यालय की टीम ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें