कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना कालागढ़ का निरीक्षण किया। अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं ने थाना कालागढ़ के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन पर भी ध्यान देने को कहा। सीओ ने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन एवं वारंटों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर व्यापक स्तर पर गश्त करने, पिकेट चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। संवाद