फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार विस चुनाव को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्दश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार विधानसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए जनप्रतिनिधियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अधिकारियों की बैठक ली। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम संदीप कुमार ने पोलिंग बूथों की स्थिति, पोलिंग एजेंट, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम दर्ज कराने पर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने पोलिंग एजेंटों की सूची तैयार करने और मतदाता सूची में छूटे नामों को दाखिल कराने में बीएलओ की मदद करने को कहा। पुलिस को मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और बीएलओ सुपरवाइजर को मतदान केंद्रों में बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त केएस नेेगी, कोतवाल विजय सिंह समेत संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें