फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन करने के निर्देश

Wed, 18 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने खंड विकास अधिकारियों, लेखाकारों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। सीडीओ ने हरियाली योजनाओं स्वयं सहायता समूहों आदि के विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना के तहत जिले के विभिन्न ब्लाकों में कुल 207 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक में खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व लेखाकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष करने को कहा। इसके अलावा लाभार्थी के बैंक खाते व आधार नंबरों की पूरी जंाच के बाद ही आवेदन पत्र जमा करने को कहा गया है।

इस मौके पर विभिन्न ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को मोबाइल एप्लीकेशन तथा वित्तीय प्रारूप आदि की जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि डीबीटीएल योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थी ब्लाकों में अपने बैंक खाता संख्या व आधार नंबर की सही जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें