नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल पर नारद जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सूचना की शक्ति का उपयोग व्यक्तिगत स्वार्थ, फेंक न्यूज या सनसनी फैलाने के बजाय समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए होना चाहिए।
मुख्य वक्ता आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट ने कहा कि नारद मुनि का चरित्र पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी है। नारद तीनों लोकों की सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे और देवताओं से लेकर असुरों तक में लोकप्रिय थे। स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों को नारद के जीवन, संवाद शैली से सीख लेकर निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल ने की। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख स्वराज पंवार, जिला संपर्क प्रमुख वेणीमाधव शाह, जर्नादन ध्यानी, नरेंद्र सिंह नेगी, अजय रावत, डॉ. पदम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद