फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जनप्रतिनिधियों को दी सतत विकास लक्ष्य की जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को जनप्रतिनिधियों को सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौड़ी के जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रतिभाग किया। चिकित्साधिकारी चैलूसैंण सचिन कुमार ने जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रभारी महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा ने महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया। सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनमोहन सिंह बिष्ट ने सतत विकास का लक्ष्य 2023 (एसजीडी) की नौ थीमों के बारे में बताया। साथ ही जन्म-मृत्यु, परिवार रजिस्टर, पंचायत एक्ट के बारे में जानकारी दी।
सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंकित रावत ने समाज कल्याण विभाग से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृष्ण पाल सिंह सैनी ने पंचायतीराज विभाग से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, मयंक केष्टवाल, वरिष्ठ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश जोशी, राजू डबराल, जितेंद्र सिंह, गुणमाला कश्यप, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन असवाल, दीपचंद्र, नरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें