फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्कूली बच्चों को दी गुड टच-बेड टच की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शिविर का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार संरक्षण, साइबर क्राइम, पॉक्सो, महिला अपराध, नशा, बाल अपराध, गुड टच बेड टच आदि के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में विद्यालय के प्रबंधक राकेश डोबरियाल, प्रधानाचार्य संगीत बुड़ाकोटी, थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी, अपर उपनिरीक्षक सोहन लाल टम्टा, हरि सिंह, मनीष खुगशाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें