कोटद्वार नगर निगम के सभागार में स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देते न
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम सभागार में आयोजित शिविर में स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि इस योजना के तहत ठेला, फड़ और रेहड़ी आदि स्ट्रीट वेंडर्स को नौ फीसदी सब्सिडी पर 10 हजार तक का लोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना महामारी के तहत प्रभावित हुए व्यापार को शुरू करने में मदद मिलेगी। सहायक आयुक्त अंकिता जोशी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बताया कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक और सर्वे पर्ची की फोटो कॉपी से फार्म भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक 70 आवेदन हुए हैं, जिसमें 53 लोगों को लोन दिया जा चुका है। इस मौके पर सिटी मिशन मैनेजर जितेंद्र नेगी, स्वास्थ्य अनुभाग अधिकारी रोशन सिंह नेगी समेत कई वेंडर्स मौजूद रहे।