कोटद्वार। ज्ञान भारती सीनियर सेकंड्री स्कूल शिवालिक नगर में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन हुआ। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड रुड़की के प्रशिक्षक वैभव गौड़ की ओर से विभिन्न क्रिया कलापों से अवगत कराया गया।
स्काउट-गाइड टीमों को प्रवेशिका, कोमल पद और ध्रुव पद में विभाजित कर टैंट बनाना, सीटियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के संकेत देना, रस्सियों को बांधना आदि गतिविधियां बताईं। छात्र-छात्राओं ने कई तरह के पहाड़ी व्यंजन बनाए। प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने शिविर में सीखी गईं गतिविधियों का निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। इससे छात्रों के जीवन में नई स्फूर्ति का संचार होगा और साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होगा। डायरेक्टर अभय रावत ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और सफल आयोजन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। राजीव सुंद्रियाल, दीपक सिंह बिष्ट, संजय कुमार रावत, प्रकाश भट्ट, सुमित गौड़, नीलम सजवान और सोनी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद
.