फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय थल सेना में शामिल हुए 367 जवान

Sun, 08 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लैंसडौन। देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने का जज्बा दिल में लिए 367 रिक्रूट देश की रक्षा और रेजीमेंट के उच्च मूल्यों के संरक्षण की शपथ लेकर भारतीय सेना शामिल हो गए।
विज्ञापन

रविवार को पासिंग आउट परेड में गढ़वाल राइफल्स के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल शांतनु राय ने रिक्रटों को राष्ट्रीयता व देश की सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों की खातिर रेजीमेंट के हजारों शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगा देश का कर्ज चुकाया, उन परंपराओं को अब उन्हें आगे ले जाना है।
इस अवसर पर दूरदराज से आए परिजन भी अपने लाडलों की परेड देखने को बेताब रहे। जैसे ही परेड शौर्य-द्वार से मैदान पर आई, वहां मौजूद हजारों दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गुंजायमान हो उठा। पासिंग आउट परेड में 6 टुकड़ियों में शामिल 367 रिक्रटों ने कर्नल शांतनु राय  तथा ले. कर्नल विक्रम जीत सिंह को सलामी दी।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने वीर शहीद की आदमकद कांस्य प्रतिमा पर सैन्य तौर तरीकों से पुष्पचक्र अर्पित उनका स्मरण भी किया। इस अवसर पर रिक्रूटों ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रोशन सिंह तथा 6 टुकड़ियों का नेतृत्व सूरज सिंह, हिमांशु सिंह, संजय सिंह, पवन नेगी, शेर सिंह व जसवंत सिंह कर रहे थे। इस मौके पर रिक्रूटों ने अपने दाहिने कंधे पर शौर्य व अदम्य साहस की प्रतीक रायल रस्सी धारण की व राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष जीवन पर्यंत तिरंगे की रक्षा करने का संकल्प लिया। रिक्रूटों ने धर्मग्रंथ पर हाथ रख कर देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। इस टोली का नेतृत्व रेजीमेंटल पुरोहित शशांक शेखर, सूबेदार कुंवर सिंह, सूबेदार रणवीर सिंह, सूबेदार दीपक सिंह, सीएचएम बलवीर सिंह तथा सीएचएम हर्षपाल सिंह कर रहे थे। सेना के बैंड की अगुवाई सूबेदार दया राम जोशी कर रहे थे।

इंसेट
विभिन्न क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट हुए सम्मानित
लैंसडौन। 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद रिक्रटों को विभिन्न क्रियाकलापों में बेस्ट परफोर्म करने पर पुनरीक्षक अधिकारी कर्नल शांतनु राय ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने योगेंद्र सिंह को स्वर्ण, संजय सिंह को रजत, मनदीप सिंह को कांस्य, रोशन सिंह को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल के लिए और प्रवीन को बेस्ट फायरिंग के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुदेशकों सूबेदार सुनील चौहान तथा हवलदार रणवीर सिंह को रिक्रूटों को 34 सप्ताह तक बेहतरीन प्रशिक्षण देकर तराशने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें