फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खाद से बढ़ेगी फसलों की पैदावार

Sat, 19 Mar 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला/यमकेश्वर
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। स्वास्थ्य मंत्री के नहीं पहुंचने से कई लोग निराश हुए। शाम तक प्रमाणपत्र बनाने वालों और स्वास्थ्य जांच कराने वालों की भीड़ लगी रही। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
शनिवार को यमकेश्वर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी हरक सिंह रावत और ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में योजनाओं का फायदा बहुत कम लोग उठा पा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खाद का प्रयोग करने की अपील की।

बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन के 150 फार्म भरे गए। किसान पेंशन के 10 फार्म प्राप्त हुये। जल संस्थान से मात्र चार शिकायतें मिलीं। ऊर्जा निगम से तीन शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई। 36 शिकायतें राजस्व विभाग के स्तर की थी जिनमें से तीन का उसी समय निस्तारण कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 374 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। आयुष और यूनानी विभाग के अंतर्गत 170 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। साथ ही बाल रोग के 19, स्त्री रोग के 25 मरीजों की जांच की गई। बीमार लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने ग्राम नैल के पांच अति कुपोषित और 38 कुपोषित बच्चों को पोषक राशन वितरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख यमकेश्वर विनोद डबराल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू बिष्ट, एसडीएम जीआर बिनवाल, मंडी समिति के उपाध्यक्ष अशोक नेगी, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर राजपाल सिंह नेगी, तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें